Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 9, 2021

कक्षा नौ के परीक्षा पैटर्न में बदलाव

 ओएमआर शीट पर देने होंगे 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों के जवाब

कन्नौज यूपी बोर्ड में शैक्षिक सत्र 2021-22 में कक्षा नौ की परीक्षाओं के पैटर्न में बड़ा बदलाव किया गया है। हर विषय की लिखित परीक्षा 70 अंक की होगी। 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ओएमआर शीट पर देने होंगे इसी पैटर्न पर अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 15 नवंबर से शुरू होंगी।

Up logo


जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत माध्यमिक शिक्षा में प्रश्नपत्रों के प्रारूप में परिवर्तन किया गया है। लिखित परीक्षा के 70 अंक के प्रश्नपत्रोंको दो भागों में विभक्त किया जाना है।


70 अंक के प्रश्नपत्र में लगभग 30 प्रतिशत यानी 20 अंकों का प्रथम प्रश्न पत्र बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगा। इसका उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। हर प्रश्न का एक अंक होगा। बाकी 70 प्रतिशत अंक यानी 50 अंकों के वर्णनात्मक प्रश्न होंगे। इसे पहले की तरह उत्तर पुस्तिका में लिखना होगा। इसी तरह वार्षिक भी अर्द्धवार्षिक की भांति 70 अंक की लिखित देनी होगी। इसके अलावा पूरे सत्र में 30 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। ऐसे में वार्षिक परीक्षा के बाद कुल योग 7070+30-170 अंक का हो जाएगा।

15 नवंबर से शुरू होंगी परीक्षाएं


डीआईओएस ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा का आयोजन नवंबर के दूसरे सप्ताह, लिखित परीक्षा का आयोजन 15 नवंबर से होगा। सभी कक्षाओं का ऑनलाइन व ऑफलाइन शिक्षण कार्य 15 जनवरी, प्री बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा कक्षा 11 व 12वीं के लिए 24 से 31 जनवरी, प्री बोर्ड की लिखित परीक्षा व कक्षा नौ और 11वीं की वार्षिक गृह परीक्षा फरवरी के प्रथम सप्ताह में होगी। डीआईओएस ने बताया कि नौंवी कक्षा में आगे भी यही व्यवस्था चलेगी।

कक्षा नौ के परीक्षा पैटर्न में बदलाव Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link