Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 9, 2021

प्रधानाचार्य का रुका वेतन, नोटिस जारी

 एमडीएम मामले को लेकर जिलाधिकारी से की गई थी शिकायत

ज्ञानपुर। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने मदरसा दारूल उलूम सईदिया खमरिया के प्रधानाचार्य मो. जरार अली का अग्रिम आदेश तक वेतन रोक दिया है। साथ ही उन्हें नोटिस जारी किया है। निर्धारित समय में नोटिस का जवाब न देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Notice


अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बीके जायसवाल ने बताया कि शाकिब खान निवासी खमरिया ने मिड-डे-मिल में व्यापक गड़बड़ी का आरोप लगाया था। 25 अक्तूबर को हुई जांच में 2783.20 रुपये कन्वर्जन अधिक व्यय करने और 56 किलोग्राम राशन का दुरुपयोग मिला था। जांच रिपोर्ट डीएम आरयका अखौरी तक पहुंचने पर उक्त कार्रवाई की गई है। नोटिस का स्पष्टीकरण देते समय अधिक व्यय हुई धनराशि जमा करने की रसीद भी लगानी होगी। बताया कि कार्रवाई सोमवार को बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह के निर्देश पर की गई।

प्रधानाचार्य का रुका वेतन, नोटिस जारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link