Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, November 9, 2021

स्कूलों में छात्रों को बांटे आयुर्वेदिक पोषक लड्डू

 झांसी। केंद्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की तरफ से छठे आयुर्वेद दिवस के मौके पर बबीना के चार स्कूलों में आयुर्वेदिक पोषक लड्डू का वितरण कराया गया। संस्थान की अनुसंधान अधिकारी डॉ. दीपा शर्मा ने छात्र-छात्राओं से स्वस्थ रहने के उपायों पर चर्चा की।

Teacher


रक्सा के उच्च प्राथमिक एवं प्राथमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय जनकपुर, नवीन प्राथमिक विद्यालय कोडरा में लड्डू वितरण के दौरान अनुसंधान अधिकारी ने पोषक तत्वों से युक्त भोजन और निद्रा के बारे में बताया। सभी शिक्षक, विद्यार्थी और कर्मचारियों को पोषक लड्डू निर्माण की विधि बताई। विद्यार्थियों को शिक्षा, शिक्षकों का महत्व बताया। कहा कि व्यायाम जरूर करें, इससे स्वस्थ रहेंगे। डॉ. स्मृति टंडन ने संतुलित आहार लेने की सलाह दी।


डॉ. सुजीत मिश्रा ने औषधीय पौधों का उपयोग कर स्वस्थ रहने का सुझाव दिया। इस दौरान उमा यादव, वंदना दुबे, शशि यादव, रीति प्रधान, बृजबिहारी झा, रवि राजपूत, आशु मौजूद रहे।

स्कूलों में छात्रों को बांटे आयुर्वेदिक पोषक लड्डू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link