Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 20, 2026

फर्जी नौकरी के कागज पर 6.40 करोड़ का लिया ऋण, 64 खातों में गड़बड़ी का दावा

फर्जी नौकरी के कागज पर 6.40 करोड़ का लिया ऋण, 64 खातों में गड़बड़ी का दावा

मुसाफिरखाना। फर्जी नौकरी के दस्तावेज लगाकर एसबीआई की अलग-अलग शाखाओं से करीब 6.40 करोड़ रुपये का एक्सप्रेस क्रेडिट लोन लेने का मामला सामने आया है। बैंक की जांच में 64 ऋण खातों में गड़बड़ी का दावा किया गया है। मामले में मुख्य प्रबंधक राहुल सिंह की तहरीर पर मुसाफिरखाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।


बैंक के मुताबिक ऋण लेने वालों ने विभिन्न संस्थानों में नौकरी करने का दावा करते हुए नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची और फॉर्म-16 जैसे दस्तावेज लगाए थे। बैंक सत्यापन के दौरान कई दस्तावेज फर्जी पाए गए। आरोप है कि ऋण मिलने के बाद कुछ किस्तें जमा की गईं, जिसके बाद कई खाते एनपीए हो गए।


11 खातों में 1.36 करोड़ रुपये स्वीकृत

अमेठी शाखा से जुड़े 11 ऋण खातों में 1.36 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। इनमें करीब 94.07 लाख रुपये बकाया बताए गए हैं। बैंक ने कथित फर्जी नियुक्ति पत्र, वेतन पर्ची, फॉर्म-16, ऋण खातों का विवरण, बैंक स्टेटमेंट और फंड ट्रेल पुलिस को सौंपे हैं।


रिपोर्ट में कई लोगों के नाम भी शामिल किए गए हैं। इनमें अमित द्विवेदी, भवानी प्रसाद द्विवेदी, रमादेवी, पुष्पा देवी, प्रधानाचार्य देवेंद्र प्रसाद शुक्ल, अंकित शुक्ल, उमाशंकर दूबे, राहुल नायक, अजय त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार यादव, निदेशक सरोज कुमार, दुर्गेश यादव, अमित कुमार पांडेय, अंकिता, अनुराग और शैलेंद्र कुमार समेत अन्य नाम बताए गए हैं।


पुलिस कर रही मामले की जांच

प्रभारी निरीक्षक विवेक सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बैंक ने कथित फर्जीवाड़े से संबंधित दस्तावेज और लेन-देन का विवरण जांच एजेंसी को उपलब्ध कराया है।

फर्जी नौकरी के कागज पर 6.40 करोड़ का लिया ऋण, 64 खातों में गड़बड़ी का दावा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link