Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 20, 2026

स्कूलों में सुविधाओं और पढ़ाई की गुणवत्ता की DM करेंगे निगरानी

स्कूलों में सुविधाओं और पढ़ाई की गुणवत्ता की DM करेंगे निगरानी

लखनऊ। प्रदेश के बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं, साफ-सफाई और पढ़ाई की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए शासन ने जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत 19 बिंदुओं की सुविधाओं, जबकि माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के कार्यों की स्थिति की जांच की जाएगी।


विद्यालयों में कंपोजिट ग्रांट के सही उपयोग, बच्चों को जूते-मोजे, कि





ताबें और यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया है।

बारिश के दौरान स्कूलों में विशेष निगरानी

बारिश के मौसम को देखते हुए विद्यालय परिसर, शौचालय, रसोई, पेयजल, बिजली उपकरण और पेड़-पौधों की सफाई व जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में सुरक्षित वातावरण, महिला स्टाफ, भोजन, चिकित्सा सुविधा और महिला चिकित्सक से स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित कराने को कहा गया है।


महिला अधिकारियों को विद्यालयों का समय-समय पर निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इंटरनेट मीडिया पर मिलने वाली शिकायतों की तत्काल जांच कर भ्रामक सूचना फैलाने वाले हैंडल पर कार्रवाई की जाएगी।


PM पोषण और स्कूल भवनों की भी होगी निगरानी

विद्यालय भवनों की मरम्मत, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पीएम पोषण योजना में गुणवत्तापूर्ण भोजन, बच्चों की सुरक्षा व निजता तथा शिक्षकों की गरिमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। निजी विद्यालयों को भी विद्यार्थियों की सुविधाओं पर ध्यान देने को कहा गया है।


शिक्षक, अभिभावक, एसएमसी और विद्यार्थियों के बीच नियमित संवाद पर भी जोर दिया गया है। अधिकारियों को विद्यालयों में जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लेने और बच्चों से सीधे बातचीत करने के निर्देश दिए गए हैं।


सर्वोदय विद्यालयों में बच्चों से सीधा संवाद

समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने सर्वोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों की समस्याओं को सीधे जानने के लिए अधिकारियों को विद्यालयों का दौरा करने के निर्देश दिए हैं। विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से संवाद कर समस्याओं और शिकायतों की जानकारी विभाग तक पहुंचाई जाएगी।


मंत्री ने विद्यार्थियों के लिए अपना मोबाइल नंबर 9793741114 और ई-मेल mantri.samajkalyan@up.gov.in साझा किया है। विद्यार्थी इन माध्यमों से अपनी शिकायतें भेज सकेंगे।


मंत्री ने स्वयं भी विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों से संवाद करने और व्यवस्थाओं की रिपोर्ट लेने की बात कही है। अधिकारियों को विद्यालयों में भेजकर बच्चों की समस्याएं सुनने और मौके की स्थिति की जानकारी लेने के निर्देश दिए गए हैं।


हाल के दिनों में सर्वोदय विद्यालयों की व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन किए जाने के बाद विभाग ने अधिकारियों की टीम भेजकर स्थिति का जायजा लेने की प्रक्रिया शुरू की है।



स्कूलों में सुविधाओं और पढ़ाई की गुणवत्ता की DM करेंगे निगरानी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link