Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 20, 2026

स्कूलों में सुविधाओं पर नजर रखें DM-कमिश्नर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

 स्कूलों में सुविधाओं पर नजर रखें DM-कमिश्नर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

लखनऊ। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सभी जिलाधिकारियों और मंडलायुक्तों को स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बेसिक और माध्यमिक विद्यालयों में साफ, सुरक्षित और शैक्षिक वातावरण सुनिश्चित कराया जाए। सोशल मीडिया, मास मीडिया अथवा किसी अन्य माध्यम से मिलने वाली शिकायतों की तत्काल जांच कराकर व्यवस्था दुरुस्त कराने पर भी जोर दिया गया है।


मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत साफ पानी, शौचालय, हाथ धोने की व्यवस्था, बिजली, ब्लैकबोर्ड और एमडीएम किचन जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहें। माध्यमिक विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के माध्यम से सुविधाओं का रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।


बारिश के मौसम को देखते हुए स्कूलों में सफाई अभियान प्रभावी ढंग से चलाने और विकासखंड स्तर पर टीमें गठित कर व्यवस्थाओं की जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है।


मुख्य सचिव ने अभिभावकों, शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन समितियों के बीच नियमित संवाद पर जोर देते हुए पीटीएम को प्रभावी बनाने तथा विद्यार्थियों की प्रगति की जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

स्कूलों में सुविधाओं पर नजर रखें DM-कमिश्नर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link