Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 20, 2026

ई-शिक्षाकोष पर एक साल से उपस्थिति दर्ज नहीं, शिक्षक का वेतन स्थगित

ई-शिक्षाकोष पर एक साल से उपस्थिति दर्ज नहीं, शिक्षक का वेतन स्थगित

मोतिहारी प्रखंड के सेमरा स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित शिक्षक कुणाल किशोर की ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर लंबे समय से उपस्थिति दर्ज नहीं होने का मामला सामने आया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन गिरी की ओर से जारी पत्र में शिक्षक से मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है.



पत्र के अनुसार, 11 अगस्त 2026 को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर शिक्षक की उपस्थिति की समीक्षा की गयी. इसमें अगस्त 2025 से अद्यतन तिथि तक उनकी उपस्थिति दर्ज नहीं पायी गयी. विभाग ने इसे


सरकारी कार्य में लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता और वित्तीय अनियमितता से जुड़ा मामला माना है. मामले में संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को भी आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.


शिक्षक की ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपस्थिति की नियमित समीक्षा नहीं किये जाने को विभाग ने गंभीरता से लिया है. वहीं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षक को पत्र की तामिला कराने और अनुपालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से भी विद्यालय का नियमित निरीक्षण नहीं करने तथा ई-शिक्षाकोष पोर्टल की समीक्षा नहीं किये जाने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया हैo ravesh

ई-शिक्षाकोष पर एक साल से उपस्थिति दर्ज नहीं, शिक्षक का वेतन स्थगित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link