Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 20, 2026

सफ़ाई कर्मी के पेरोल पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के भी हस्ताक्षर होंगे।

 बाराबंकी। ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। 18 अगस्त 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि कई ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मियों द्वारा प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों, पंचायत भवनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई नहीं की जा रही है।


मुख्य विकास अधिकारी, बाराबंकी की ओर से सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सफाई व्यवस्था खराब होने के कारण जिला स्तर पर विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। बरसात के मौसम में सार्वजनिक मार्गों पर झाड़ियां उगने से लोगों का आवागमन भी प्रभावित हो रहा है।


विद्यालय और पंचायत भवन की सफाई पर विशेष जोर

पत्र में बताया गया है कि अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान कई ग्राम पंचायतों के पंचायत भवन एवं विद्यालयों में साफ-सफाई और झाड़ी कटाई की स्थिति बेहद खराब पाई गई। इसे गंभीरता से लेते हुए सफाई कर्मियों को नियमित रूप से अपने निर्धारित क्षेत्रों में सफाई कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।


हर माह वेतन आहरण से पहले देना होगा प्रमाण पत्र

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया है कि राजस्व ग्रामों में तैनात सफाई कर्मियों से पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, सार्वजनिक मार्गों और सार्वजनिक नालियों आदि की नियमित सफाई सुनिश्चित कराई जाए।


इसके साथ ही अब प्रत्येक माह सफाई कर्मियों के पेरोल पर प्रशासक के साथ-साथ संबंधित राजस्व ग्राम में स्थापित विद्यालय के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक से भी प्रमाण पत्र अंकित कराया जाना अनिवार्य होगा।


जारी निर्देश के अनुसार सफाई कार्य संतोषजनक होने की पुष्टि के आधार पर ही संबंधित सफाई कर्मचारी के वेतन का आहरण किया जाएगा।


पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, सभी खंड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायतों के सचिव/प्रशासक तथा सफाई कर्मचारियों के अनुपालन के लिए भेजी गई है



सफ़ाई कर्मी के पेरोल पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक के भी हस्ताक्षर होंगे। Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link