Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 20, 2026

ट्यूबवेल पर पानी रहे शिक्षक की करंट से मौत

ट्यूबवेल पर पानी रहे शिक्षक की करंट से मौत 

पुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव जसरुपनगर निवासी शिक्षक प्रमोद कुमार की रविवार की सुबह गांव दादरी जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल पर पानी पीते समय करंट लगने से मौत हो गई।



लिस के अनुसार, गांव जसरुपनगर निवासी प्रमोद नगर के एक

कॉलेज में शिक्षक थे। रविवार की सुबह गांव दादरी स्थित जंगल में अपने खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए थे। प्यास लगने पर वह गांव दादरी जंगल में स्थित गुड्डू चौधरी की ट्यूबवेल पर पानी पीने लगे। इस दौरान उन्हें बिजली का जोरदार करंट लग गया और वह गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत पर उनकी पत्नी सरिता व चार बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल था। करंट लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। मृतक हापुड़ के पूर्व विधायक गजराज सिंह के साले थे और उन्हें के स्कूल में पढ़ाते थे। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

ट्यूबवेल पर पानी रहे शिक्षक की करंट से मौत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link