बीएसए के निरीक्षण में खुली बीआरसी की पोल
परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को विकासखंड नवाबगंज के परिषदीय विद्यालयों और ब्लाक संसाधन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई विद्यालयों में नामांकन के सापेक्ष छात्र उपस्थिति बेहद कम मिली। वहीं, सफाई, अभिलेख और सुरक्षा व्यवस्था में भी खामियां सामने आई। बीएसए ने संबंधित शिक्षकों को तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। ब्लाक संसाधन केंद्र नवाबगंज के निरीक्षण में दीपाली वर्मा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह और अनुराग शंकर उपस्थित मिले। विशाल गुप्ता और अदनान अहमद आकस्मिक अवकाश पर थे। जबकि प्रवीण श्रीवास्तव, उदयमान सिंह और राहुल बिना सूचना अनुपस्थित मिले। बीएसए ने अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने, वेतन या मानदेय अवरुद्ध करने तथा लंबित अभिलेख एक सप्ताह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
कहीं 7 तो नहीं मिले सिर्फ 35 बच्चे प्राथमिक विद्यालय अमरेथा में 44 बच्चों का नामांकन मिला,
लेकिन निरीक्षण के समय केवल सात विद्यार्थी उपस्थित थे। विद्यालय के शौचालय में ताला लगा था। छत पर घास-फूस, लटकता बिजली का तार और परिसर में बबूल समेत बड़े पेड़ों की अधिकता मिली। बीएसए ने तत्काल सफाई और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों से शत-प्रतिशत छात्र उपस्थिति सुनिश्चित करने और स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन बढ़ाने को कहा। वहीं कम्पोजिट विद्यालय परसंदन में 205 बच्चों के नामांकन के सापेक्ष सिर्फ 35 विद्यार्थी उपस्थित मिले। विद्यालय में आय-व्यय अभिलेखों में कमियां पाई गईं। खराब एलसीडी और छत पर गंदगी मिलने पर सफाई व व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए।
जर्जर कमरे को कराया
निष्प्रयोज्य उच्च प्राथमिक विद्यालय अजगैन-1 में नीलिमा मातृत्व अवकाश और रजिता पाण्डेय चिकित्सकीय अवकाश पर मिलीं। नीतू चौहान और हर्ष कुमार उपस्थित थे। यहां 94 के सापेक्ष 22 विद्यार्थी उपस्थित मिले। गंदे शौचालय और छत पर घास मिलने पर सफाई कराने को कहा गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अजगैन प्रथम में निरीक्षण के दौरान जर्जर कमरे को निष्प्रयोज्य लिखवाकर बंद कराया गया, जिससे संभावित दुर्घटना की आशंका को समाप्त किया जा सके।
का 25-25 स्कूलों निरीक्षण करेंगे बीईओ : बीएसए शैलेश कुमार पाण्डेय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 25-25 विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति जांचने के निर्देश दिए हैं।

