Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, August 20, 2026

बच्चों के साथ भोजन नहीं किया तो कटेगा BEO का वेतन

 बच्चों के साथ भोजन नहीं किया तो कटेगा BEO का वेतन

सीतापुर। जिले के बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे प्रतिदिन कम से कम एक विद्यालय का निरीक्षण करें और बच्चों के साथ मध्याह्न भोजन करें। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, भोजन की गुणवत्ता और बच्चों के साथ भोजन करते हुए फोटो सहित रिपोर्ट भेजना अनिवार्य किया गया है।


निर्देशों की अनदेखी पर संबंधित अधिकारी का वेतन रोकने या एक दिन का वेतन काटने की चेतावनी दी गई है।


रिपोर्ट के अनुसार, महमूदाबाद के एक स्कूल में एमडीएम में पानी जैसी सब्जी दिए जाने के बाद डीएम ने निरीक्षण के आदेश दिए थे। इसके बाद स्कूलों में एमडीएम की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं को लेकर निगरानी और सख्त कर दी गई है।

बच्चों के साथ भोजन नहीं किया तो कटेगा BEO का वेतन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link