Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 4, 2026

आज आठवीं तक ये स्कूल रहेंगे बंद, इसलिए की गई छुट्टी; शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

 आज आठवीं तक ये स्कूल रहेंगे बंद, इसलिए की गई छुट्टी; शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

आगरा में चेहल्लुम के अवसर पर मंगलवार को जनपद के कक्षा 1 से 8 तक संचालित उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन विद्यालयों तथा बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। शासनादेश के तहत इन विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह बंद रहेगा।








बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार यह अवकाश केवल बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों एवं बेसिक शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर ही लागू होगा। अन्य बोर्डों के विद्यालयों पर यह आदेश स्वत प्रभावी नहीं होगा।


विभाग ने सभी संबंधित विद्यालयों से शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को विद्यालय भेजने से पहले संबंधित विद्यालय से अवकाश की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। 

आज आठवीं तक ये स्कूल रहेंगे बंद, इसलिए की गई छुट्टी; शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link