Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 4, 2026

ईसीसीई एजुकेटर भर्ती पोर्टल से गायब, अभ्यार्थी चिंतित

 ईसीसीई एजुकेटर भर्ती पोर्टल से गायब, अभ्यार्थी चिंतित

गुरसहायगंज (कन्नौज): बीते करीब दो वर्षों से ईसीसीई एजुकेटर भर्ती की राह देख रहे अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार में दिखाई पड़ रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग की आरे से की जा रही शिक्षक भर्ती में 22 जुलाई से आवेदन प्रारंभ हो चुके हैं, लेकिन सेवायोजन पोर्टल पर अभ्यर्थियों की आईडी पर यह भर्ती दिखाई नहीं पड़ रही है।


ईसीसीई एजुकेटर भर्ती की अभ्यर्थी प्रभा अग्निहोत्री, बंध्या त्रिपाठी, प्रतिभा मिश्रा, कुलसुम बानो आदि ने बताया कि वह 22 जुलाई से पूरे-पूरे दिन कैफे में आवेदन करने के लिए बैठे रहते हैं। आवेदन न हो पाने के कारण शाम को निराश होकर घर वापस लौटना पड़ता है। आवेदन की अंतिम तारीख सात अगस्त भी नजदीक आ रही है, जिससे आखिरी 'समय में सर्वर व्यस्त (डाउन) होने की आशंका बढ़ गई है। समय से सेवायोजन पोर्टल पर आवेदन न होने के कारण अभ्यर्थियों का सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है।


भर्ती का विज्ञापन आने से पहले गही उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज गतैयार कर लिए थे, लेकिन अब आवेदन प्रक्रिया में ही समस्या खड़ी ब्लाकों के चक्कर लगा रहे बीआरसी में अभ्यर्थी अधिकारियों से पूछने जा रहे हैं। अधिकारियों तकनीकी समस्या बताकर भेज दिया जा रहा है। हालांकि इसके पीछे कार्ण नहीं पता चल रहा है। अगर सही समय पर समस्या का समाधानं नहीं हुआ तो आवेदन की संख्या कम होगी।

हो रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि पोर्टल पर अन्य जनपदों की भर्ती आइडी में दिख रही है, लेकिन उनके अपने जिले की रिक्ति शो नहीं हो रही है। इससे परेशानी बढ़ती जा रही है और फार्म न भरे जाने से अभ्यर्थियों में भारी मायूसी व डर का माहौल है।


खंड शिक्षा अधिकारी हसेरन व प्रभारी जिला बेसिक शिक्षाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी है। तकनीकी समस्या बताई जा रही है। जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा।

ईसीसीई एजुकेटर भर्ती पोर्टल से गायब, अभ्यार्थी चिंतित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link