Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 4, 2026

टैबलेट की डिजिटल ऑडिट से खुलेगी शिक्षकों की पोल

टैबलेट की डिजिटल ऑडिट से खुलेगी शिक्षकों की पोल

फतेहपुर। दोआबा के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को डिजिटल लर्निग और ऑनलाइन हाजिरी के लिए दिए गए टैबलेट अब विभागीय रडार पर हैं। ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कई शिक्षक इस सरकारी डिवाइस का उपयोग बच्चों को पढ़ाने के बजाय निजी मनोरंजन, सोशल मीडिया और अन्य गैर-शैक्षणिक गतिविधियों में कर रहे हैं।



टैबलेट की डिजिटल ऑडिट

डस पर विभागीय अधिकारियों के स्तर से अब डन टैबलेट की डिजिटल ऑडिट कराया जाएगा। शासन के निर्देशों के अनुसार विद्यालय के अधिकारी अब एमडीएम और डिजिटल हाजिरी के साथ पढार् का ऑडिट करेंगे। डसके साथ ही शिक्षा विभाग के तकनीकी विशेषज्ञं की एक टीम टैबलेट के यूसेज डेटा की जांच करेगी। इससे यह साफ पता चल जाएगा कि शिक्षक ने परे दिन में टैबलेट को कितनी देर ऑन रखा, किस शेक्षणिक ऐप (जैसे दीक्षा या निपुण ऐप) का उपयोग बच्चों को पढ़ाने के लिए किया और कितना समय अन्य गतिविधियों में बिताया गया। जनपद में ४२04 शिक्षकों को सीयूजी सिम कार्ड और इंटरनेट डेटा 'के साथ टैबलेट इस उद्देश्य से वितरित किए थे, ताकि वे डिजीटल से जुड़डकर स्मार्ट क्लास चला सकें और बच्चो को विज़अल कंटेंट दिखा सकें, जिससे बच्चे को उक्त पाठ समझ में आ जाए। और रियल-टाइम पर मिड-डे मील व छात्र उपस्थिति दर्ज कर सकें।

गडबडी पर मिलेगी प्रतिकूल प्रविष्टि

महानिदेशक स्कूल शिक्षा और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्तर से खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि वे स्कलों के औचक निरीक्षण के दौरान शिक्षकों के टैबलेट को भौतिक रूप से चेक करें डिवाइस की लॉग फाइल्स और ऐप स्क्रीन टाइम की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि जांच में किसी शिक्षक के टैबलेट का उपयोग तय गाइड लाइंस के बाहर पाया जाता है, या डिवाइस के साथ किसी भी तरह की तकनीकी छेड़छाड़ (जैसे विभागीय ऐप्स को अन इंस्टॉल करना या अनधिकृत ऐप डाउनलोड करना मिलती है, तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रतिकूल प्रविषटिदर्ज की जाएगी

शिक्षकों के टैबलेट की स्थिति

कोट.......

पूर्व में परिषदीय शिक्षकों को दो चरणों में 4204 टैबलेद वितरित किए गए थे। शिक्षकों द्वारा इसका प्रयोग किया जा रहा है। एमडीएम रिपोर्ट, प्रेरणा पोर्टल सम्बंधी कार्य शिक्षक कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान टैबलेट भी चेक किए जाते हैं।

टैबलेट की डिजिटल ऑडिट से खुलेगी शिक्षकों की पोल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link