Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 4, 2026

स्कूल में घुसकर शिक्षिका की चाकू से गोद कर हत्या

 स्कूल में घुसकर शिक्षिका की चाकू से गोद कर हत्या

फरीदाबाद। फरीदाबाद के सिकरोना गांव के स्कूल में सोमवार सुबह नकाबपोश सिरफिरे ने स्कूल में घुसकर शिक्षिका की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी ने 32 सेकंड में शिक्षिका पर 34 वार किए। पुलिस ने उसे दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार, दो बच्चों की मां 32 वर्षीय संध्या सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका थीं। वहीं आरोपी की पहचान अमित के रूप में हुई है।


शिक्षिका को मारने से पहले पति का नाम लेकर बुलाया


दो माह पहले खरीदा था चाकू


शिक्षिका की हत्या के आरोप में गिरफ्तार नकाबपोश आरोपी दो माह से शिक्षिका की हत्या की फिराक में घूम रहा था। दो माह पहले आरोपी ने शिक्षिका की हत्या के लिए फेरीवाले से चाकू खरीद लिया था।


फरीदाबाद। फरीदाबाद के सिकरोना गांव के स्कूल में सोमवार सुबह एक नकाबपोश युवक ने पति का नाम लेकर गार्ड से शिक्षिका संध्या को बुलाने को कहा। शिक्षिका जैसे ही बाहर आईं, आरोपी ने उनका हाथ पकड़ा और चाकू से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।


चीखने की आवाजें सुनकर स्कूल संचालक दौड़े तो आरोपी ने उन पर भी हमले की कोशिश की। वह डंडा लेकर दोबारा पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने कोट गांव निवासी 21 वर्षीय अमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने दावा किया कि वह शिक्षिका से शादी करना चाहता था।


, जबकि शिक्षिका ने शादी से इनकार कर दिया था। इसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया।


स्कूल में घुसकर शिक्षिका की चाकू से गोद कर हत्या Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link