Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 4, 2026

सरकारी स्कूल में आखिर क्या हुआ? ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक आमने-सामने, अब होगी जांच

 अमृत विचार। मऊ क्षेत्र की


ग्राम पंचायत कोटवा माफी स्थित प्राथमिक विद्यालय चाचोखर में उपस्थिति रजिस्टर और समय से विद्यालय पहुंचने को लेकर ग्राम प्रधान व प्रधानाध्यापक के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (हालांकि वीडियो की पुष्टि 'अमृत विचार' नहीं करता है।)


ग्राम प्रधान प्रभात पांडेय का आरोप है कि उन्हें ग्रामीणों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि प्रधानाध्यापक रंजीत सिंह समय से विद्यालय नहीं पहुंचते। उनका कहना है कि वह सुबह करीब नौ बजे विद्यालय पहुंचे तो प्रधानाध्यापक भी उसी समय पहुंचे, जबकि उपस्थिति पंजिका में उनकी उपस्थिति सुबह 7:50 बजे दर्ज थी। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने बीएसए और एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्रधानाध्यापक रंजीत सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि ग्राम प्रधान सात-आठ लोगों के साथ बिना सूचना विद्यालय पहुंचे और उपस्थिति रजिस्टर देखने लगे। उनका आरोप है कि साथ आए लोग सरकारी अभिलेखों का वीडियो बनाने लगे, जिसका उन्होंने विरोध किया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया।


 उन्होंने भी पूरे मामले की शिकायत खंड शिक्षा अधिकारी और एसडीएम से की है। खंड शिक्षा अधिकारी केडी पांडेय ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में प्रधानाध्यापक पर समय से विद्यालय न आने, उपस्थिति पंजिका में अनियमितता और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय से जुड़े एक अन्य प्रकरण में भी पूर्व में नोटिस जारी किया जा चुका है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर संयुक्त जांच समिति गठित करने का अनुरोध किया गया है। समिति दोनों पक्षों के बयान, विद्यालय के अभिलेख, उपस्थिति पंजिका तथा अन्य साक्ष्यों की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी स्कूल में आखिर क्या हुआ? ग्राम प्रधान और प्रधानाध्यापक आमने-सामने, अब होगी जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link