Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 4, 2026

रास्ता न देने पर बीच सड़क मचा बवाल... शिक्षिका और चालक के विवाद का वीडियो वायरल

 Bahraich News: रास्ता न देने पर शिक्षिका ने मिक्सर मशीन चालक को डंडे से पीटा



जरवलरोड। घाघराघाट रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक शिक्षिका और मिक्सर मशीन चालक के बीच रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया। जूनियर विद्यालय तपेसिपाह में तैनात शिक्षिका रीता सिंह ने अपनी कार से डंडा निकालकर चालक सत्यम यादव की पिटाई कर दी। सत्यम यादव सड़क निर्माण कार्य के लिए मिक्सर मशीन लेकर जा रहे थे। शिक्षिका रीता सिंह ने उन्हें साइड देने को कहा, लेकिन सत्यम ने देर लगा दी। इससे नाराज होकर शिक्षिका ने चालक को पीटना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी प्रकार सत्यम को शिक्षिका से बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया। पीड़ित चालक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि जांच जारी है और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।


रास्ता न देने पर बीच सड़क मचा बवाल... शिक्षिका और चालक के विवाद का वीडियो वायरल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link