Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 4, 2026

क्लास में जो कैमरे में कैद हुआ, उसने खड़े कर दिए बड़े सवाल... विभाग हरकत में

 क्लास में सोते शिक्षकों का वीडियो वायरल

Biharsharif News: क्लास में सोते शिक्षकों का वीडियो वायरल एक ही परिवार के 4 सदस्य वर्षों से यहां हैं पदस्थापित बेन के मखदुमपरु स्कूल का मामला ।

बेन प्रखंड के मखदुमपुर प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शिक्षण अवधि के दौरान एक शिक्षिका कुर्सी पर सोती हुई और कुछ शिक्षक आपस में बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।



शिक्षकों की मनमानी

वहं.गामीणोंनेवि्ालय में एक ही परिवार के चार लोगों के वर्षों से शिक्षक के पद पर पदस्थापित रहन और मनमानी करने का आरोप लगाया है। शिक्षा विभाग ने मामले में स्पष्टीकरण तलब कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। इस वीडियो में विद्यालय की कार्यशैली और अनुशासन पर गंभीर सवाल उठते दिखाई दे रहे हैं।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में लंबे समय से अनुशासनहीनता का माहौल बना हुआ है। प्रधान शिक्षका द्वारा कई बार समझाने के बावजूद कुछ शिक्षक उनकी बातों की अनदेखी कर मनमानी करते हैं। एक ही परिवार के चार सदस्य वर्षं से शिक्षक के पद पर रहने के कारण विद्यालय में मनमानी और गुटबाजी की जा रही है। इसका असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। उनका कहना है कि सरकारी विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की जिम्मेदारी शिक्षकों की है, लेकिन यदि शिक्षण अवधि में ही इस तरह की लापरवाही बरती जाएगी, तो शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

शिक्षा विभाग की कार्रवाई

कहते हैं अधिकारी : वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें मिली है। इस मामले से जिला शिक्षा पदाधिकारी को अवगत कराया गया है। इसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विद्यालय में एक ही परिवार के चार लोगों के वर्षों से पदस्थापित रहने संबंधी आरोपों की भी जांच कराई जा रही है। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अश्वनी कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बिहारशरीफ से प्रणय कुमार)

क्लास में जो कैमरे में कैद हुआ, उसने खड़े कर दिए बड़े सवाल... विभाग हरकत में Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link