Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, August 4, 2026

बच्चों ने थाली देखते ही खाने से कर दिया इनकार... फिर जांच में खुली ऐसी पोल कि प्रधानाध्यापिका सस्पेंड

 बच्चों ने थाली देखते ही खाने से कर दिया इनकार... फिर जांच में खुली ऐसी पोल कि प्रधानाध्यापिका सस्पेंड


हमीरपुर के गोहाण्ड विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय धनौरी में मिड-डे मील की दाल में कीड़े मिलने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

जांच में दोषी पाए जाने पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रतिभा गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।

बताया गया कि रसोइया ने दाल में कीड़े होने के कारण उसे बनाने से मना किया था, लेकिन आरोप है कि प्रधानाध्यापिका के दबाव में वही दाल तैयार कर बच्चों को परोसी गई।

बच्चों ने दाल में कीड़े देखकर खाना खाने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद अभिभावकों ने विद्यालय पहुंचकर विरोध किया और वीडियो भी बनाया।

बीईओ की जांच में मामला सही पाए जाने पर प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया, जिसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की।

जांच रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने उन्हें निलंबित करते हुए प्राथमिक विद्यालय सरसई से संबद्ध कर दिया है।

बच्चों ने थाली देखते ही खाने से कर दिया इनकार... फिर जांच में खुली ऐसी पोल कि प्रधानाध्यापिका सस्पेंड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link