जवाहर नवोदय विद्यालय में सात अगस्त तक दाखिले के लिए कर सकेंगे आवेदन
प्रतापगढ़। जवाहर नवोदय
विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में दाखिले के लिए विद्यार्थी सात अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहले ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई थी। विद्यार्थियों को दाखिले का अवसर प्रदान करने के लिए आवेदन की तिथि में विस्तार किया गया है।
आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। डीआईओएस ओमकार राणा ने बताया विद्यार्थियों का आवेदन का अंतिम अवसर मिला है। प्रवेश परीक्षा के माध्यम से दाखिला लिया जाएगा। संवाद
