69000 शिक्षक भर्ती: आज भी जारी रही सुनवाई, TET की भूमिका और भर्ती प्रक्रिया पर हुई बहस
69000 शिक्षक भर्ती मामले में सुनवाई कल भी जारी रहेगी। आज की सुनवाई में मुख्य रूप से TET के इतिहास, उसकी guidelines और पात्रता परीक्षा के स्वरूप को लेकर पक्षों की ओर से दलीलें रखी गईं।
सुनवाई के दौरान यह बात दोहराई गई कि TET एक Eligibility Test यानी पात्रता परीक्षा है। वहीं, एक पक्ष की ओर से इसे भर्ती प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण part बताया गया, जबकि बाद में बहस करने वाले एक अन्य अधिवक्ता की दलील इससे अलग दिखाई दी। इस वजह से दलीलों में विरोधाभास की स्थिति भी बनी।
कोर्ट के रुख को लेकर सुनवाई के दौरान ऐसा प्रतीत हुआ कि अदालत अभी प्रस्तुत दलीलों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हुई है। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष अभी सामने नहीं आया है और सुनवाई जारी है।
अंत में फिर लंबे समय से सेवा कर रहे अभ्यर्थियों/शिक्षकों के पक्ष में मानवीय आधार (mercy/humanitarian consideration) की बात उठाई गई।
अब मामले की अगली सुनवाई कल होगी।
