69000 शिक्षक भर्ती लाइव सुप्रीम कोर्ट अपडेट के लिए इसी लिंक को रिफ्रेश करते रहे
अभी आइटम नम्बर 10 गतिमान है कोर्टरूम में । सँयुक्त लीगल टीम 69000 की तरफ से सीनियर अधिवक्ता सिद्धार्थ भटनागर सर कोर्टरूम में आ चुके हैं और मौजूद हैं । गतिमान अधिवक्ता के बाद क्रमवार बेंच द्वारा जैसा आदेश रहेगा तदनुरूप फैक्ट्स रखे जाएंगे ।।*
> अपडेट केस शुरुआत पर..
👉*थोड़ी देर के लिए बेंच ने ब्रेक लिया । 5 मिनट बाद बेंच वापस बैठेगी ।*
*कोर्ट ब्रेक में टीमो के सीनियर अधिवक्ताओं {भटनागर सर,सिंघवी सर}के बीच कुछ चीजें साझा हुई ।*
*👉आफ्टर ब्रेक Mam यदि क्लोज करती है आर्गुमेंट तो उसके बाद यदि सीरियल से चलती है कोर्ट तो सिंघवी सर बात रखेंगे फिर भटनागर सर । यदि कोर्ट सीरियल नम्बर से नहीं चलती है तो जिसे कोर्ट परमिट करेगी वो बात रखेगा ।*
👉बेंच वापस बैठ गई है । मामला शुरू हो गया है फिर से ।
👉*बेंच ने कहा ब्रेक के दौरान Bar एंड बेंच के बीच डिस्कशन हुआ कि लिमिटेड एरिया के बीच बातें हो, मैराथन तरीके से चलेगा तो सालों साल केस चलेंगे किसी को कुछ न मिलेगा ।*
👉*बेंच ने ऋषि सर से कहा समय खराब न करें, आपस मे सहमति बन सकती हो तो बनाकर सूचित करिए, अन्यथा सहमति नहीं बनेगी तो बहस तो सुन ही रहे हैं हम ।*
👉*शोभा Mam ने अपने सबमिशन को फिर से शुरू किया ।

