Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 23, 2026

स्कूल में दो शिक्षकों के बीच कहासुनी:lबीईओ ने मामले की जांच की, रिपोर्ट डीईओ को सौंपी

स्कूल में दो शिक्षकों के बीच कहासुनी:नरपतगंज में बीईओ ने मामले की जांच की, रिपोर्ट डीईओ को सौंपी

नरपतगंज प्रखंड के सरस्वती विद्या निकेतन सह कुनकुन देवी उच्च विद्यालय में शनिवार को दो शिक्षकों के बीच विवाद और कहासुनी हुई। शिक्षा विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। ऐसी घटनाओं से स्कूल के माहौल और गुरु-शिष्य के रिश्ते पर असर पड़ता है।

मामले की जानकारी मिलने पर नरपतगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) कलश कुमार स्कूल पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जांच की।



उन्होंने विवाद में शामिल दोनों शिक्षकों से अलग-अलग बात कर उनके बयान लिए और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई। साथ ही, उन्होंने स्कूल की शिक्षण व्यवस्था और विद्यार्थियों पर पड़ने वाले संभावित असर को लेकर जरूरी निर्देश भी दिए।


बीईओ कलश कुमार ने बताया कि जांच के बाद इसकी पूरी जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषी पाए जाने वाले शिक्षक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच विश्वास और अनुशासन का माहौल बना रहना बहुत जरूरी है। शिक्षकों के बीच किसी भी तरह के विवाद का बच्चों की पढ़ाई और स्कूल के माहौल पर असर नहीं पड़ना चाहिए।


इधर, विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसे प्राथमिकता दी गई। दोनों शिक्षकों के बीच समन्वय कराया गया। इसके बाद स्कूल में शिक्षण कार्य फिर से शुरू कराया गया। शिक्षा विभाग की पहल के बाद स्कूल की स्थिति सामान्य हो गई है। इस दौरान प्रधानाध्यापक मोहम्मद महफूजुल्लाह सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।




स्कूल में दो शिक्षकों के बीच कहासुनी:lबीईओ ने मामले की जांच की, रिपोर्ट डीईओ को सौंपी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link