Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 23, 2026

यूपी की 11350 ग्राम पंचायतों में जल्द बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी

 यूपी की 11350 ग्राम पंचायतों में जल्द बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी

 


यूपी की ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी बनाने के काम में तेजी लाई जाएगी । दूसरे चरण में 454 करोड़ रुपये से 11350 ग्राम पंचायतों में यह कार्य कराया जाएगा । मंगलवार को पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने नए प्रमुख सचिव रविंद्र के साथ बैठक की ।





कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विभागीय मंत्री से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की। दोनों ने विभागीय योजनाओं पर चर्चा की, जिसमें प्रथम चरण की दूसरी किश्त 454 करोड़ रुपये से और 11,350 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालयों की स्थापना का कार्य जल्द शुरू कराने का मुद्दा शामिल था।। उल्लेखनीय है कि दूसरी किश्त की धनराशि से काम कराने के माध्यम को लेकर पूर्व प्रमुख सचिव अनिल कुमार और विभागीय मंत्री के बीच सहमति नहीं बन पाई थी, जिसके बाद से निर्णय के लिए यह फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी गई है।




मंत्री राजभर ने बताया है कि डिजिटल पुस्तकालय योजना की दूसरी किश्त 454 करोड़ रुपये से भी 11,350 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालयों की स्थापना की जाएगी और यह कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा।




मालूम हो कि पहली किश्त की 11,350 ग्राम पंचायतों में पुस्तकालय की स्थापना का कार्य चल रहा है, जो अगले महीने तक पूरा हो जाएगा। इस कार्य में भ्रष्टाचार की शिकायत मंत्री ने मुख्यमंत्री से की थी और अनुरोध किया था कि दूसरे चरण का कार्य एकीकृत रूप से राज्य सरकार की किसी संस्था से कराया जाए।

यूपी की 11350 ग्राम पंचायतों में जल्द बनेंगी डिजिटल लाइब्रेरी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link