Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 23, 2026

यूटा ने बीईओ कार्यालय पर लगाए गंभीर आरोप ! हड़कंप

 यूटा ने बीईओ कार्यालय पर लगाए गंभीर आरोप ! हड़कंप


बाराबंकी। यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) ब्लॉक बनीकोडर ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सात बिंदुओं का शिकायती पत्र सौंपा है। संगठन ने शिकायतों की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि दो सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बीआरसी कोटवा में एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। संगठन के ब्लॉक महामंत्री सच्चिदानंद सिंह, सर्वेश दीक्षित दिवाकर, पुरुषोत्तम समेत पदाधिकारियों ने अधिकारियों को दिए पत्र में कार्यालय स्तर पर शिक्षकों के उत्पीड़न और निरीक्षण के नाम पर कथित वसूली का आरोप लगाया है। 


यूटा का दावा है कि ब्लॉक कार्यालय का एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बीईओ के निजी वाहन चालक के रूप में निरीक्षण में जाता है और शिक्षकों से पैसे की मांग करता है। संगठन ने संबंधित कर्मचारी को तत्काल हटाने की मांग की है। शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि निरीक्षण के दौरान प्रेरणा पोर्टल और शासन को भेजी जाने वाली गोपनीय सूचनाओं से जुड़े काम के लिए भी बीईओ के मोबाइल का संचालन उक्त कर्मचारी से कराया जाता है। संगठन ने इसे नियमों के विपरीत बताते हुए गोपनीय सूचनाओं की सुरक्षा और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं। यूटा ने 25 अगस्त को जिलाधिकारी के निर्देश पर हुए विद्यालयों के निरीक्षण की भी जांच कराने की मांग की है।

यूटा ने बीईओ कार्यालय पर लगाए गंभीर आरोप ! हड़कंप Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link