Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 23, 2026

बैठक : आश्रम पद्धति विद्यालय के सुचारू संचालन के दिए निर्देश

बैठक : आश्रम पद्धति विद्यालय के सुचारू संचालन के दिए निर्देश

प्रयागराज। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में शत-प्रतिशत अनुदान पर संचालित विकास विद्यालय (आश्रम पद्धति), ईश्वर शरण आश्रम, सलोरी के सुचारू संचालन को लेकर समिति की बैठक हुई। डीएम ने छात्रों को मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। विद्यालय के रखरखाव के लिए पीडीए और साफ-सफाई के लिए नगर निगम से सदस्य नामित करने को कहा। सीएमओ को हर माह चिकित्सा शिविर लगाने तथा शिक्षकों का वेतन बायोमैट्रिक उपस्थिति के आधार पर देने के निर्देश दिए। देर से आने वाले शिक्षकों-कर्मचारियों को चेतावनी देने और शिक्षण के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने को भी कहा।



बैठक : आश्रम पद्धति विद्यालय के सुचारू संचालन के दिए निर्देश Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link