Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 23, 2026

नियुक्ति पाए शिक्षकों से रिश्वत मांगी तो प्रबंधक को जेल : योगी

नियुक्ति पाए शिक्षकों से रिश्वत मांगी तो प्रबंधक को जेल : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पारदर्शी ढंग से नियुक्ति पाए 3567 प्रधानाचार्यों व शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देते हुए भरोसा दिलाया कि तैनाती में भी उनसे कोई एक पैसे की घूस नहीं ले पाएगा। योगी ने दो टूक कहा कि नियुक्ति पाने वालों से तैनाती में घूस मांगने वाले प्रबंधकों को जेल में सड़ना पड़ेगा।







इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को मुख्यमंत्री ने एडेड माध्यमिक स्कूलों के नवचयनित 319 प्रधानाचार्यों, 258 प्रधानाध्यापकों, 618 प्रवक्ताओं (पीजीटी) व 2372 सहायक अध्यापकों (टीजीटी) को नियुक्ति पत्र वितरित किए। कहा कि किसी भी प्रधानाचार्य व शिक्षक को ज्वाइनिंग में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। यदि किसी प्रबंधक को कोई जिज्ञासा है तो वह शासन के समक्ष उपलब्ध कराए, पर नियुक्ति पत्र प्राप्त होने के बाद किसी प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता या शिक्षक से किसी ने लेन-देन की बात की उसे जेल में सड़ना पड़ेगा। हमें सख्त कार्रवाई करने को मजबूर होना पड़ेगा।




लखनऊ, विशेष संवाददाता। पूर्वांचल के जिलों में स्थानीय संसाधनों और आर्थिक संभावनाओं को निवेश, रोजगार, उद्यमिता और निर्यात के अवसरों में बदलने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश इनेबलिंग डिस्ट्रिक्ट लेड इकोनॉमिक ग्रोथ (यूपी-एज) परियोजना शुरू करने जा रही है। विश्व बैंक के सहयोग से प्रस्तावित इस परियोजना के तहत पूर्वांचल में आर्थिक गतिविधियों को गति दी जाएगी।



नियुक्ति पाए शिक्षकों से रिश्वत मांगी तो प्रबंधक को जेल : योगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link