Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 23, 2026

अभ्यर्थी बोले, ईमानदारी से हुई भर्तियां

अभ्यर्थी बोले, ईमानदारी से हुई भर्तियां

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति-पत्र पाकर खिल उठे। पारदर्शी और त्वरित चयन प्रक्रिया के लिए उन्होंने योगी सरकार की खुलकर सराहना की।







आंचल शुक्ला ने बताया कि उनकी नियुक्ति अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज टाउनहॉल वाराणसी में कला विषय, प्रवक्ता (पीजीटी) के पद पर हुई है। उन्होंने कहा, योगी सरकार में महिलाओं को बिना भेदभाव रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। ममता मौर्या ने बताया कि उनका चयन टीजीटी संस्कृत के पद पर हुआ है। आज योगी सरकार की पारदर्शी व्यवस्था का नतीजा है कि परीक्षा में सफल होने के साथ ही नियुक्ति-पत्र भी मिल गया। टीजीटी गणित के पद पर चयनित मऊ के शिवम बरनवाल ने उन्होंने कहा कि योगी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। बिना रिश्वतखोरी, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। गोपाल प्रजापति ने बताया कि उनका चयन श्रीवैष्णव हरिहर दास इंटर कॉलेज, आजमगढ़ में प्रवक्ता (पीजीटी) रसायन विज्ञान के पद पर हुआ है। मुख्यमंत्री ने पूर्व की सरकारों में होने वाली अव्यवस्था को खत्म किया है।

अभ्यर्थी बोले, ईमानदारी से हुई भर्तियां Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link