Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 23, 2026

राज्य सभा की 10 सीटों पर 16 अक्तूबर को मतदान

राज्य सभा की 10 सीटों पर 16 अक्तूबर को मतदान

। यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव का कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया। 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी और नामांकन पत्र भरना शुरू होंगे। छह अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरे जाएंगे। चुनाव 16 अक्तूबर को होगा। वहीं विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव के लिए भी नामांकन 29 सितंबर से शुरू होंगे और छह अक्तूबर तक किए जा सकेंगे।





मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 10 राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। नौ अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 16 अक्तूबर को ही शाम पांच बजे से मतगणना होगी।



राज्य सभा की 10 सीटों पर 16 अक्तूबर को मतदान Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link