Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, September 23, 2026

19 स्कूल बंद मिले, 64 कर्मियों का वेतन और मानदेय रोका

19 स्कूल बंद मिले, 64 कर्मियों का वेतन और मानदेय रोका

शाहजहांपुर। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने प्रेरणा पोर्टल की समीक्षा के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले शिक्षकों और अन्य कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की है। सितंबर महीने की समीक्षा में 19 विद्यालय बंद मिले थे। संबंधित कार्मिकों से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया था, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी कोई जवाब नहीं दिया गया।






बीएसए ने 19 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, इंचार्ज प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, अनुदेशक, शिक्षामित्र और अन्य कार्मिकों के अनुपस्थित दिवस का वेतन और मानदेय काटने के निर्देश दिए हैं।






इसी तरह एक अन्य निरीक्षण में 64 कर्मी गैरहाजिर मिले थे। इनसे भी तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया था। समय पर स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित कर्मियों का अनुपस्थित दिवस का वेतन और मानदेय अवरुद्ध कर दिया गया है। सितंबर महीने में ही 37 विद्यालयों में भी कर्मी गैरहाजिर पाए गए। बीएसए ने इन सभी का भी अनुपस्थित दिवस का वेतन और मानदेय अवरुद्ध करने के निर्देश दिए हैं।




बीएसए ने बताया कि अगस्त में प्रेरणा पोर्टल की समीक्षा के दौरान 23 शिक्षक और अन्य कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे। उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही सभी प्रकार के अवकाश का अंकन संबंधित कार्मिक की सेवा पुस्तिका में करने के निर्देश दिए गए हैं। अक्तूबर महीने में संबंधित विद्यालय के कार्मिकों को जियो टैगिंग सहित फोटो भेजने के लिए भी कहा गया है।

19 स्कूल बंद मिले, 64 कर्मियों का वेतन और मानदेय रोका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link