कन्नौज में 1 सितंबर को सभी स्कूल बंद, डीएम के निर्देश पर बीएसए ने जारी किया आदेश
कन्नौज। जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा एवं मौसम विभाग द्वारा जताई गई प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए 1 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार द्वारा 1 सितंबर 2026 को जारी आदेश में बताया गया है कि जिलाधिकारी कन्नौज के निर्देशों के अनुपालन में जिले के समस्त परिषदीय, बोर्ड से मान्यता प्राप्त एवं सहायता प्राप्त (पीजी से कक्षा 8 तक) विद्यालय बंद रहेंगे।
📌 किन विद्यालयों पर लागू होगा आदेश?
परिषदीय विद्यालय
मान्यता प्राप्त विद्यालय
सहायता प्राप्त विद्यालय
कक्षा 1 से 8 तक संचालित विद्यालय
संबंधित पीजी से कक्षा 8 तक के विद्यालय
बीएसए ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों, नगर शिक्षा अधिकारी, प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अंशकालिक अनुदेशकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
महत्वपूर्ण: यह अवकाश केवल 1 सितंबर 2026 के लिए घोषित किया गया है।

