Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 1, 2026

सहपाठी और शिक्षक की पिटाई से छात्रा की जान गई

सहपाठी और शिक्षक की पिटाई से छात्रा की जान गई

हरदोई, । पचदेवरा थाना क्षेत्र के सहुआपुर गांव में कक्षा आठ की छात्रा के सहपाठी और शिक्षक की पिटाई से अस्पताल में दम तोड़ने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा की मौत से पहले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 62 सेकेंड के इस वीडियो में छात्रा अस्पताल में भर्ती नजर आ रही है। जिसमें उसके दोनों हाथों में प्लास्टर चढ़ा दिख रहा है। छात्रा बोल रही है कि साथ में पढ़ने वाली लड़की की पिटाई की जब वह शिकायत करने गई तो गुरुजी ने उसे मारा। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं वायरल वीडियो का संज्ञान ले पुलिस ने आरोपी सहपाठी छात्रा और शिक्षक राजेंद्र गंगवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है, जबकि बीएसए ने हेडमास्टर अक्षय और कक्षाध्यापक राजेंद्र गंगवार दोनों को सस्पेंड कर दिया है।




सहुआपुर गांव निवासी उमेश दीक्षित ने बताया कि 20 अगस्त को कंपोजिट स्कूल में बेटी क्षमा की कक्षा आठ में ही पढ़ने वाली एक छात्रा से कहासुनी हो गई थी। इसपर उस लड़की ने क्षमा के साथ मारपीट कर दी। क्षमा शिकायत करने पहुंची तो नाराज शिक्षक ने बेटी के साथ ही मारपीट करते हुए उसके दोनों हाथ मरोड़ दिए। इससे उसके दोनों हाथ टूट गए। इसपर उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत से मां संगीता देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के शरीर में पांच पुरानी चोटें पाई गईं। इसमें दोनों हाथ, पीठ और पैर में घाव थे। सोमवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद जब छात्रा का शव सहुआपुर गांव पहुंचा तो गांव छावनी में तब्दील हो गया। पचदेवरा सहित आसपास के थानों का पुलिस फोर्स भी लगाया गया है। एएसपी सुबोध कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपी सहपाठी छात्रा और शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपित शिक्षकों की तलाश की जा रही है। हालांकि जांच में पता चला कि छात्रा पहले से बीमार थी।



सहपाठी और शिक्षक की पिटाई से छात्रा की जान गई Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link