Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 1, 2026

जानना जरूरी: सितंबर में बैंकों की 13 छुट्टियां, जानें आपके शहर में कब बंद हैं बैंक-कब खुले रहेंगे; देखें लिस्ट

जानना जरूरी: सितंबर में बैंकों की 13 छुट्टियां, जानें आपके शहर में कब बंद हैं बैंक-कब खुले रहेंगे; देखें लिस्ट

September Bank Holiday: कई लोग अपनी पासबुक को एट्री करवाने, तो कोई डिमांड ड्राफ्ट बनवाने और कोई अपने बैंक अकाउंट की केवाईसी करवाने या उसे डोरमेंट से हटवाने के लिए बैंक जाता है आदि।

पर सोचिए कि आप बैंक जाएं और बैंक बंद है यानी बैंक की छुट्टी है, तो फिर क्या आप परेशान हो जाएंगे। इसलिए आपको पहले चेक कर लेना चाहिए कि किस दिन बैंक खुले हैं और किस दिन बैंक बंद हैं। जैसे- सितंबर महीने में आपके शहर में बैंक कब खुलेंगे और कब बैंकों की छुट्टी रहेगी। आप आगे सितंबर महीने में बैंकों की छुट्टियों वाली लिस्ट देख सकते हैं...







कौन-कौन से शनिवार को बैंक बंद रहेंगे?




12 सितंबर को महीने के दूसरे शनिवार की देश भर के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी


26 सितंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से देश भर के बैंकों का अवकाश रहेगा




रविवार कौन-कौन से दिन है?




6 सितंबर को रविवार का अवकाश रहेगा


13 सितंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी


20 सितंबर को देश के सभी बैंक रविवार की वजह से बंद रहेंगे


27 सितंबर को देश के सभी बैंकों की रविवार की छुट्टी रहेगी




बाकी किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक?


4 सितंबर को जन्माष्टमी (वैष्णव) (श्रावण वद-8)/कृष्ण जयंती की वजह से अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंकों की छुट्टी रहेगी


सितंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - 


12 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि होने के कारण गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी 


14 सितंबर को गणेश चतुर्थी/गणेश पूजा/वारासिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी/हरतालिका है जिसके कारण बेलापुर, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंकों की अवकाश रहेगा


September Bank Holiday: For how many days will banks remain closed in September mein bank kab band rahenge


सितंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock


15 सितंबर को संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/नुआखाई/गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन) के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और पणजी में बैंकों की छुट्टी रहेगी


21 सितंबर को श्रीमंत शंकरदेव/श्री नारायण गुरु समाधि का जन्मोत्सव की वजह से गुवाहटी, कोच्चि और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे




सितंबर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? - फोटो : Adobe Stock


22 सितंबर को करमा पूजा की वजह से रांची में बैंकों का अवकाश रहेगा


23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन है जिसके कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे


25 सितंबर को इंद्रजात्रा होने की वजह से गंगटोक में बैंकों की छुट्टी रहेगी

जानना जरूरी: सितंबर में बैंकों की 13 छुट्टियां, जानें आपके शहर में कब बंद हैं बैंक-कब खुले रहेंगे; देखें लिस्ट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link