Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 1, 2026

यूपीटीईटी के आठ सवाल गलत और चार के दो-दो जवाब सही

यूपीटीईटी के आठ सवाल गलत और चार के दो-दो जवाब सही

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से दो से चार जुलाई तक आयोजित कराई गई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) 2026 के पांच प्रश्नपत्रों में आठ सवाल गलत थे जबकि चार प्रश्नों के दो-दो जवाब सही हैं। यह हम नहीं कह रहे हैं, इस बात की तस्दीक खुद चयन आयोग ने परिणाम के साथ जारी अंतिम उत्तरकुंजी में किया है, जिसमें जो प्रश्न गलत हैं उनके नीचे उत्तर की जगह ‘ड्रॉप’ लिखा है जबकि जिनके दो विकल्प सही हैं, उनके दोनों विकल्प का जिक्र किया है।



यूपीटीईटी के परिणाम के साथ जारी अंतिम उत्तरकुंजी पर नजर दौड़ाएं तो साफ हो जाएगा कि तीन पालियों में हुई उच्च प्राथमिक और दो पालियों में आयोजित प्राथमिक स्तर की यूपीटीईटी में कुल आठ प्रश्न को ड्रॉप कर दिया गया है। केवल चार जुलाई को पहली पाली में आयोजित प्राथमिक स्तर की परीक्षा का प्रश्नपत्र ऐसा था जिसमें कोई गलती नहीं। इसके अलावा चारों पाली के प्रश्नपत्र में कोई न कमी जरूर मिली है। दो जुलाई को दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा कराई गई थी। पहली पाली में संस्कृत का प्रश्न संख्या 89 जबकि दूसरी पाली में हिन्दी भाषा का प्रश्नसंख्या 33 ‘समानाधिकरण और व्याधिकरण किस व्यय के भेद हैं?’ गलत थे और परिणाम के साथ जारी अंतिम उत्तरकुंजी में इन्हें आयोग ने ड्रॉप कर दिया है। सबसे ज्यादा गलतियां तीन जुलाई को आयोजित दोनों स्तर के प्रश्नपत्रों में मिली है। पहली पाली में आयोजित उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा के प्रश्नपत्र में तीन प्रश्न गलत थे जबकि दो प्रश्नों के दो-दो उत्तर हैं। संस्कृत विषय के प्रश्नसंख्या 88 और 89 के अलावा गणित का प्रश्न 101 गलत है और आयोग ने तीनों को ड्रॉप किया है। इसी प्रश्नपत्र में हिन्दी के प्रश्नसंख्या 45 निम्न में से कौन-सा तत्सम-तद्भव का सही युग्म है? के दो उत्तर सही है। वहीं संस्कृत के प्रश्नसंख्या 86 के भी दो उत्तर सही है। तीन जुलाई को दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा के भी तीन प्रश्न गलत हैं और दो के दो-दो जवाब सही है। हिन्दी भाषा के प्रश्न संख्या 38 इनमें केशवदास की रचना कौन-सी है? गलत है। पर्यावरणीय अध्ययन के प्रश्नसंख्या 146 ‘बंदरगाहों को उनके राज्यों से मिलाएं।’ और अंग्रेजी के प्रश्नसंख्या 69 भी गलत है। इन तीनों प्रश्नों को आयोग ने ड्रॉप कर दिया है। हिन्दी भाषा के प्रश्नसंख्या 36 ‘नीति ने सुचित्रा को फूल दिए।’ इस वाक्य में कौन-सी क्रिया है? और प्रश्नसंख्या 37 इनमें कौन-सी रचना देव कवि की नहीं है? के दो-दो उत्तर सही हैं।

यूपीटीईटी के आठ सवाल गलत और चार के दो-दो जवाब सही Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link