यूपी बोर्ड: नौवीं और 11वीं के पंजीकरण की तारीख
प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के विद्यार्थियों के अग्रिम पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इससे विद्यार्थियों और विद्यालयों को पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा।
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, विद्यालय के प्रधानाचार्य अग्रिम पंजीकरण शुल्क जमा कर 10 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यार्थियों का विवरण अपलोड कर सकेंगे।
9वीं के लिए ₹50 और 11वीं के लिए ₹40 शुल्क
कक्षा 9वीं के विद्यार्थियों के लिए ₹50 और कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों के लिए ₹40 अग्रिम पंजीकरण शुल्क निर्धारित है। अपलोड किए गए विवरण में 11 से 13 सितंबर तक संशोधन कराया जा सकता है।
विद्यालयों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पंजीकरण और विवरण अपलोड करने की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

