Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 1, 2026

शिक्षकों ने भेजे पोस्टकार्ड, मृत्यु पर विशेष अवकाश की मांग

शिक्षकों ने भेजे पोस्टकार्ड, मृत्यु पर विशेष अवकाश की मांग

कानपुर। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने प्रदेश भर में पोस्टकार्ड अभियान चलाकर मुख्यमंत्री से 15 दिनों के विशेष अवकाश की मांग की है। कानपुर से 500 शिक्षकों ने किदवई नगर डाकघर से पोस्टकार्ड पोस्ट किए। संयोजक सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षकों को वर्ष में मात्र 14 आकस्मिक अवकाश मिलते हैं। शिक्षक को किसी स्वजन के शुभ संस्कार विवाह आदि या मृत्यु होने की स्थिति में 15 दिनों के अवकाश की आवश्यकता होती है। इसके लिए पोस्टकार्ड भेजकर 15 दिनों के विशेष अवकाश की मांग की गई। पोस्टकार्ड के माध्यम से कैशलेस इलाज, एसबीआई के साथ बीमा समझौता आदि के लिए धन्यवाद भी दिया।








मंडल संयोजक जितेंद्र यादव, जिला सह संयोजक भानु प्रताप विश्वकर्मा, बृजेन्द्र पाण्डेय और विशाल वर्मा उपस्थित रहे।

शिक्षकों ने भेजे पोस्टकार्ड, मृत्यु पर विशेष अवकाश की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link