Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 1, 2026

राज्य अध्यापक पुरस्कार 61 शिक्षकों को दिया जाएगा

राज्य अध्यापक पुरस्कार 61 शिक्षकों को दिया जाएगा

लखनऊ , यूपी में परिषदीय स्कूलों के 61 शिक्षकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षक दिवस पांच सितंबर को इनको सम्मानित करेंगे। पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों को दो साल का सेवा विस्तार व 25-25 हजार रुपये पुरस्कार राशि दी जाएगी।






बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार को पुरस्कार विजेता शिक्षकों की सूची जारी की गई है। प्रत्येक जिले से एक-एक शिक्षक को यह पुरस्कार दिए जाने का प्रावधान है। अबकी 75 जिलों में 61 जिलों के शिक्षक ही राज्य अध्यापक पुरस्कार हासिल कर सके हैं। बाकी 14 जिलों के शिक्षकों को इस बार अध्यापक पुरस्कार के योग्य नहीं पाया गया।




राज्य अध्यापक पुरस्कार के चयनित होने वालों ने अपने स्कूल को आदर्श विद्यालय बनाने, छात्र संख्या में बढ़ोतरी करने व पढ़ाई में नवाचार किया है।



राज्य अध्यापक पुरस्कार 61 शिक्षकों को दिया जाएगा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link