Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 1, 2026

राज्य पुरस्कार की सूची में 31 महिला और 30 पुरुष शिक्षक

राज्य पुरस्कार की सूची में 31 महिला और 30 पुरुष शिक्षक

लखनऊ, राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए राज्य स्तरीय चयन समिति के सामने शिक्षकों ने साक्षात्कार व प्रस्तुतीकरण दिया था। इसके बाद शिक्षकों का चयन किया गया। पुरस्कार सूची में 31 महिला व 30 पुरुष शिक्षक शामिल हैं।

इन शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार: कानपुर नगर संविलियन विद्यालय औरोंताहरपुर की डा. कामायनी शर्मा, लखनऊ प्राथमिक विद्यालय अमेठी (उर्दू) की विनीता, सुल्तानपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर के सत्येंद्र कुमार सिंह, उन्नाव प्राथमिक विद्यालय नेवलगंज की प्रीती भारती, अयोध्या प्राथमिक विद्यालय ठेऊंगा के पंकज कुमार द्विवेदी, लखीमपुर खीरी प्राथमिक विद्यालय रतासिया के प्रमोद कुमार को चुना गया है। बहराइच पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवापदुम की प्रीता मिश्रा, सीतापुर प्राथमिक विद्यालय अडवेनिया ग्रांट के अतुल शर्मा, हरदोई संविलियन मंसूरनगर की विजया अवस्थी, बाराबंकी प्राथमिक विद्यालय बहुता के राहुल कुमार शुक्ल, अलीगढ़ उच्च प्राथमिक विद्यालय बहरावद के अमर सिंह हैं। अंबेडकरनगर कंपोजिट विद्यालय नसीरपुर छितौना के राम मिलन गुप्ता, गोंडा प्राथमिक विद्यालय गोकुला की सुनीत मित्र पांडेय, श्रावस्ती कंपोजिट विद्यालय राजपुर रानी की अमिता टंडन, बलरामपुर कंपोजिट विद्यालय आदर्श की सलमा खान आदि शामिल हैं।



राज्य पुरस्कार की सूची में 31 महिला और 30 पुरुष शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link