Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 1, 2026

समय से पदोन्नति नहीं तो राजपत्रित करें शिक्षक: संघ

 समय से पदोन्नति नहीं तो राजपत्रित करें शिक्षक: संघ

लखनऊ। माध्यमिक विद्यालयों के राजकीय शिक्षक संघ ने शिक्षकों को समय से पदोन्नति न दिए जाने का आरोप लगाते हुए निर्धारित समयावधि पूरी करने वाले शिक्षकों को समय से ग्रेड-पे देने और राजपत्रित घोषित करने की मांग की है।






संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सत्यशंकर मिश्रा और प्रांतीय संरक्षक रामेश्वर पांडेय ने अपर मुख्य सचिव को पत्र भेजकर कहा कि राजकीय शिक्षकों के साथ विभाग लंबे समय से अन्याय कर रहा है। शिक्षकों को समय से पदोन्नति नहीं मिल रही है, जिसके कारण सहायक अध्यापक और प्रवक्ता को उसी पद से सेवानिवृत्त होना पड़ रहा है।


पदोन्नति न मिलने पर राजपत्रित घोषित करने की मांग

संघ ने मांग की है कि यदि शिक्षकों को समय से पदोन्नति नहीं मिल पा रही है तो उन्हें राजपत्रित घोषित किया जाए। संघ का कहना है कि ऐसा करने से शासन या विभाग पर कोई अतिरिक्त वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा।


पत्र में उदाहरण देते हुए बताया गया कि उत्तराखंड में 5400 ग्रेड-पे प्राप्त शिक्षकों को राजपत्रित घोषित किया जा चुका है। वहीं प्रदेश में खंड शिक्षाधिकारी 4800 ग्रेड-पे पर हैं और उन्हें राजपत्रित घोषित किया गया है। संघ ने इसी आधार पर राजकीय शिक्षकों के हित में आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

समय से पदोन्नति नहीं तो राजपत्रित करें शिक्षक: संघ Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link