आउटसोर्स कर्मियों की बढ़ी तनख्वाह का ऐलान कल
लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में आउटसोर्स कर्मचारियों के बढ़े वेतन की घोषणा करेंगे। इसी कार्यक्रम में आउटसोर्स सेवा निगम का लोगो भी जारी होगा और निगम की वेबसाइट और पोर्टल की शुरुआत भी होगी।
बीते साल सितंबर में राज्य सरकार ने आउटसोर्स सेवा निगम का गठन करके आउटसोर्स कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन और ईपीएफ की सुविधा की घोषणा की थी। कार्यक्रम में श्रम विभाग की ओर से निर्माण श्रमिकों को चेक बांटे जाएंगे। सफाई कर्मियों को किट भी दी जाएगी। आउटसोर्स सेवा निगम की प्रबंध निदेशक अमृता सोनी ने सभी मंडलायुक्तों और जिला अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यक्रम के संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

