UPTET NEWS: रोके गए टीईटी रिजल्ट को जारी करने की मांग
लखनऊ। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में ओएमआर शीट की त्रुटियों के चलते सेवारत शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अभ्यर्थियों का परीक्षाफल घोषित नहीं किया गया है। शिक्षक संगठनों ने शिक्षा सेवा चयन आयोग को पत्र भेजकर इस मामले में राहत देने और मामूली कमियों के चलते रद किए गए परिणाम को घोषित करने की मांग की है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (तिवारी गुट) के प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी व प्रदेश महामंत्री उमाशंकर सिंह ने कहा है कि ओएमआर शीट में मानवीय त्रुटि को सुधार कर रिजेक्ट किए गए परीक्षाफल को घोषित किया जाएगा।

