Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 1, 2026

सरकारी किताबें कबाड़ी को बेचने व प्रमाण पत्र के बदले रुपये लेने का वीडियो प्रसारित

सरकारी किताबें कबाड़ी को बेचने व प्रमाण पत्र के बदले रुपये लेने का वीडियो प्रसारित



सिसवन (सिवान) : प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय कचनार के प्रधानाध्यापक राजू प्रसाद से जुड़े दो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं। एक वीडियो में मैट्रिक व इंटर के विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देने के एवज में कथित रूप से रुपये लेते हुए दिखाया गया है, जबकि दूसरे वीडियो में विद्यालय की सरकारी किताबों को कबाड़ी के ठेले पर लादते हुए दिखाया जा रहा है। प्रसारित वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है। प्रसारित वीडियो में देखा जा रहा है कि एक छात्रा प्रमाणपत्र लेने के बाद प्रधानाध्यापक को सौ रुपये का नोट देती है। इसके बाद प्रधानाध्यापक छात्रा से रुपये टेबल के नीचे से देने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में प्रधानाध्यापक द्वारा यह कहा जा रहा है कि, विद्यालय का मस्टरवा सब हमारा दुश्मन है... वीडियो में हुई बातचीत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

वहीं, दूसरे प्रसारित वीडियो में एक कबाड़ी वाला अपने ठेले पर बोरा लोड करता दिखाई दे रहा है,इस दौरान वीडियो में एक शिक्षक की आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जा रहा है कि यह किताब का सेट है। दावा किया जा रहा है कि विद्यालय की सरकारी किताबों को कबाड़ी के हाथों बेचा जा रहा है।


इस वीडियो को लेकर भी शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। बताया जाता है कि इससे पहले भी विद्यालय की कुछ महिला शिक्षिकाओं ने प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप लगाए थे। उस समय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की थी। अब नए वीडियो वायरल होने के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है।


इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमार अभिषेक ने बताया कि प्रसारित वीडियो के मामले में संबंधित प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभागीय जांच के बाद ही वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

सरकारी किताबें कबाड़ी को बेचने व प्रमाण पत्र के बदले रुपये लेने का वीडियो प्रसारित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link