Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 1, 2026

सोना ₹1,500 और टूटा, चांदी की कीमत स्थिर, देखें नया रेट

सोना ₹1,500 और टूटा, चांदी की कीमत स्थिर, देखें नया रेट

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सराफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में लगातार चौथे दिन गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों के बीच कारोबारियों की धारणा प्रभावित हुई, जिससे पीली धातु की कीमत में ₹1,500 प्रति 10 ग्राम की कमी आई



जानकारी के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना ₹1,62,400 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इससे पहले शुक्रवार को सोने का भाव ₹1,63,900 प्रति 10 ग्राम था।




कारोबारियों का कहना है कि घरेलू सोने की कीमतों में हाल के सप्ताहों में आई तेजी के बाद लगातार मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। कारोबारी अपने जमा सौदों को कम कर रहे हैं, क्योंकि सोना अपनी पिछली तेजी को बरकरार रखने में नाकाम रहा है।




वहीं, चांदी की कीमत ₹2,45,500 प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रही। यानी सोमवार को चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ

सोना ₹1,500 और टूटा, चांदी की कीमत स्थिर, देखें नया रेट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link