Primary Ka Master Latest Updates👇

Tuesday, September 1, 2026

अपनी मर्जी से शादी पर शिक्षिका मां और पिता ने ही की थी युवती की हत्या

अपनी मर्जी से शादी पर शिक्षिका मां और पिता ने ही की थी युवती की हत्या

शेखपुरा, हि. सं। जिले के बहुचर्चित चंचला हत्याकांड में आखिरकार इंसाफ की उम्मीद जग गई है। सदर थाना की पुलिस ने ऑनर किलिंग के इस मामले में मृतका की मां अनिता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।



अनिता सुदासपुर मिडिल स्कूल में शिक्षिका हैं और उन्हें पुलिस ने शहर के कमासी गांव में उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह स्कूल जा रही थीं। इस हत्याकांड में मृतका के पिता बचनदेव चौहान और भाई शुभम कुमार अब


पिता और भाई अब भी हैं फरार, 2024 के चर्चित चंचला हत्याकांड में यू-टर्न भी फरार हैं। केस के अनुसंधानक दारोगा राजकुमार ने बताया कि 25 नवंबर 2024 को चंचला कुमारी का शव उसके घर में ही पंखे से लटकता मिला था। खुद को बचाने के लिए पिता बचनदेव चौहान ने बेटी के प्रेमी (कारे गांव निवासी शुभम कुमार) पर आत्महत्या के लिए उकसाने का झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया था। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस साजिश की पोल खोल दी। रिपोर्ट में खुलासा हुआ


कि युवती के चेहरे और शरीर पर चोट के निशान थे। पहले बेरहमी से उसका गला दबाकर हत्या की गई और फिर आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया।


जब पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया कि माता-पिता और भाई ने मिलकर हत्या की है, तो पुलिस ने शिकंजा कसा। गिरफ्तारी की तलवार लटकती देख पिता ने डीआईजी से गुहार लगाई, जिससे कुछ समय के लिए कार्रवाई रुक गई। लेकिन, अंततः डीआईजी ने भी जांच में हत्या की बात सत्य पाते हुए तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी का सख्त आदेश दिया।

अपनी मर्जी से शादी पर शिक्षिका मां और पिता ने ही की थी युवती की हत्या Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link