Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 3, 2026

विशेष टीईटी 150 अंकों का ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं

विशेष टीईटी 150 अंकों का ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं

लखनऊ, । यूपी में परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों, विशेष शिक्षकों के लिए जल्द विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन होगा। ढाई घंटे में 150 बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा में ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं होगा। करीब 56 हजार शिक्षक विशेष टीईटी में शामिल होंगे।






अपर मुख्य सचिव, बेसिक व माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से विशेष टीईटी के आयोजन को लेकर विस्तृत कार्य योजना जारी कर दी गई है। सामान्य वर्ग के शिक्षकों को 150 में से न्यूनतम 90 अंक लाने होंगे। एससी-एसटी, ओबीसी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित, भूतपूर्व सैनिक व दिव्यांग अभ्यर्थियों को 150 में से न्यूनतम 82 अंक लाने होंगे। आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी के सामान्य अभ्यर्थियों को भी 82 अंक पाने पर पास होने का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। कार्ययोजना जारी करते हुए आयोग को जल्द विज्ञापन जारी कर परीक्षा आयोजित कराने का निर्देश दिया गया है।

विशेष टीईटी 150 अंकों का ऋणात्मक मूल्यांकन नहीं Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link