Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 3, 2026

23 जिलों में बाढ़, 4 बच्चों समेत 5 की मौत:काशी में 400 परिवारों ने घर छोड़ा, बिजनौर में बैलगाड़ी से स्कूल जा रहे बच्चे

23 जिलों में बाढ़, 4 बच्चों समेत 5 की मौत:काशी में 400 परिवारों ने घर छोड़ा, बिजनौर में बैलगाड़ी से स्कूल जा रहे बच्चे

यूपी में लगातार बारिश से 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अब तक 16 हजार से अधिक लोगों को बाढ़ से रेस्क्यू किया गया है। काशी में गंगा-वरुणा का पानी अब घरों में घुसने लगा है। सड़कों पर नाव चल रही है। अब तक 407 परिवार घर छोड़ चुके हैं। सभी 84 घाट डूबे हुए हैं। मणिकर्णिका घाट पर छत पर अंतिम संस्कार हो रहा है।

चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का पानी रामघाट समेत आसपास की सड़कों पर बह रहा है। 500 से अधिक दुकानों और 20-25 होटलों में पानी घुस गया है। यहां एक मकान ढहने से पिता और 2 बच्चों की मौत हो गई। पति और बेटी की हालत गंभीर है। कानपुर देहात में मकान ढहने से 2 बच्चों की मौत हो गई। पिता की हालत गंभीर है।




बलिया में गंगा और सरयू नदी उफान पर हैं। शहर के कई इलाकों में पानी घुस गया है। सड़कों पर कमर तक पानी है। इसके चलते नाव चल रही है। लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। सोनभद्र में प्रदेश का सबसे बड़ा रिहंद बांध ओवरफ्लो हो गया। बांध के 6 गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।


बिजनौर में गंगा का पानी हाईवे के ऊपर से बह रहा है। कई गांवों में भी पानी घुस गया है। बच्चे बैलगाड़ी से स्कूल जा रहे हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ने से रिवरफ्रंट रोड के आसपास बने घरों तक पानी पहुंच गया है।

गुरुवार सुबह जौनपुर, सोनभद्र समेत 10 जिलों में बादल छाए हैं। बाकी जिलों में धूप निकली हुई है।मौसम विभाग ने आज 67 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 15 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। बारिश और खराब मौसम के चलते बलिया, वाराणसी समेत 8 जिलों में कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद




23 जिलों में बाढ़, 4 बच्चों समेत 5 की मौत:काशी में 400 परिवारों ने घर छोड़ा, बिजनौर में बैलगाड़ी से स्कूल जा रहे बच्चे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link