Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 3, 2026

38 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय पुरस्कार

38 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय पुरस्कार 

पटना : राज्य में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 38 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 17 महिला हैं। यह पुरस्कार राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर पांच सितंबर को राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा प्रदान किया जाएगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि चयनित 38 शिक्षकों में राज्य के सभी जिलों से एक-एक शिक्षक हैं।



शिक्षा विभाग के मुताबिक कटिहार के आजमनगर के मध्य विद्यालय अरिहाना के विशिष्ट शिक्षक विप्लव कुमार, भोजपुर के शिक्षा विभाग ने चयनित शिक्षकों के नाम किए घोषित प्रत्येक जिले से चुने गए एक-एक शिक्षक, चयनित में 17 महिलाएं भी संदेश के सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय (प्लस टू एसएन लाल उच्च विद्यालय) अखलांव की प्रधानाध्यापिका प्रमिला कुमारी, औरंगाबाद के मदनपुर के राजकीय मध्य विद्यालय सलैया के प्रधानाध्यापक राजकुमार प्रसाद गुप्ता, पटना के पालीगंज के प्राथमिक विद्यालय वलीपुर हरिजनटोली की प्रधान शिक्षिका अपराजिता कुमारी, बांका के प्रोन्नत मध्य विद्यालय खाडिहारा उर्दू (बालक) बाराहाट के प्रधानाध्यापक उमाकांत कुमार, गोलपालगंज के बरौली के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय बलरा दुसाधटोली की प्रधान शिक्षिका पुनीता कुमारी, सारण के सदर छपरा के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसाढ़ी की प्रधानाध्यापिका चंचला तिवारी, खगड़िया के गोगरी के प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम औता की विद्यालय अध्यापिका मधु कुमारी समेत अन्य शिक्षकों का चयन राजकीय पुरस्कार के लिए किया गया है।



38 शिक्षकों को मिलेगा राजकीय पुरस्कार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link