Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 3, 2026

मांग : प्रत्यावेदनों का समयबद्ध निस्तारण करे चयन आयोग, UPTET प्रत्यावेदन के लिए जारी की सही ई-मेल आईडी

मांग : प्रत्यावेदनों का समयबद्ध निस्तारण करे चयन आयोग, UPTET प्रत्यावेदन के लिए जारी की सही ई-मेल आईडी

प्रयागराज, यूपीटीईटी-2026 के परिणाम के प्रत्यावेदनों के समयबद्ध निस्तारण की मांग उठी है। प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि प्रत्यावेदनों में मुख्य रूप से ओएमआर में छोटी/तकनीकी त्रुटियों के कारण अभ्यर्थन निरस्त करने, बिना स्पष्ट एवं सार्वजनिक मानक के मानकीकरण (नॉर्मलाइजेशन) करने तथा कुछ अभ्यर्थियों की ओएमआर बिना स्पष्ट त्रुटि के भी अस्वीकृत किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। अभ्यर्थियों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर कई सवाल उठाए हैं।






पांच सदस्यीय समिति कब तक अपनी जांच पूरी करेगी, समिति अपनी रिपोर्ट किस निश्चित तिथि तक आयोग को सौंपेगी, प्राप्त प्रत्यावेदनों की जांच का स्पष्ट रोडमैप एवं प्रक्रिया क्या होगी, क्या अभ्यर्थियों की ओएमआर को आवश्यकता पड़ने पर मैनुअल/ मानवीय स्तर पर पुनः जांच किया जाएगा, मानकीकरण के लिए अपनाए गए फॉर्मूले, मानक एवं प्रक्रिया को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया है और जिन अभ्यर्थियों की ओएमआर मामूली त्रुटि के कारण अस्वीकृति हुई है, उनके मामलों में न्यायपूर्ण पुनर्विचार की व्यवस्था क्या होगी।


प्रत्यावेदन के लिए जारी की सही ई-मेल आईडी


यूपीटीईटी के अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बुधवार को सही ई-मेल आईडी जारी की है। उपसचिव के अनुसार मंगलवार को जारी ई-मेल आईडी त्रुटिवश upessc .prayagraj@gmail.com अंकित हो गई थी। आयोग से पत्राचार के लिए सही ई-मेल upesscprayagraj@gmail.com है।

मांग : प्रत्यावेदनों का समयबद्ध निस्तारण करे चयन आयोग, UPTET प्रत्यावेदन के लिए जारी की सही ई-मेल आईडी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link