Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, September 3, 2026

छात्राओं से छेड़खानी और धमकी देने के गंभीर आरोप में दो शिक्षक निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू

 छात्राओं से छेड़खानी और धमकी देने के गंभीर आरोप में दो शिक्षक निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू


बक्सर । डुमरांव प्रखंड के मध्य विद्यालय में कार्यरत दो शिक्षकों पर छात्राओं के साथ छेड़खानी, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने तथा ऑडियो के माध्यम से धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों के बाद जिला शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर के निर्देश पर दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के अधीन कर दिया गया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, डुमरांव ने पत्रांक 771, दिनांक 31 अगस्त 2026 के माध्यम से विद्यालय के सहायक शिक्षक विरेन्द्र प्रसाद एवं विद्यालय अध्यापक अरविन्द कुमार के विरुद्ध ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन और उसमें लगाए गए गंभीर आरोपों की जानकारी जिला शिक्षा विभाग को भेजी थी। प्रतिवेदन में दोनों शिक्षकों के विरुद्ध छात्राओं के साथ कथित छेड़खानी करने, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और ऑडियो के माध्यम से धमकी देने के आरोप लगाए गए थे।


मामले की समीक्षा के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सत्य प्रतीत होने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर



छात्राओं से छेड़खानी और धमकी देने के गंभीर आरोप में दो शिक्षक निलंबित, विभागीय कार्रवाई शुरू Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Primary ka school

Social media link