बेसिक शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों को रिटायरमेंट बाद भी मिले कैशलेस चिकित्सा सुविधा
प्रयागराज। बेसिक शिक्षकों एवं अन्य कर्मियों को सेवा के दौरान आने वाली कठिनाइयों के दृष्टिगत विशेष परिस्थितियो जैसे स्वजनों की मृत्यु हो जाने पर अंतिम संस्कार एवं स्वयं के विवाह आदि के लिए 15 दिन के विशेष अवकाश देने की मांग को लेकर टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) ने बुधवार को विधायक गुरु प्रसाद मौर्य एवं एमएलसी सुरेंद्र चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक शशांक मिश्र ने सेवानिवृत्ति के बाद भी कैशलेस चिकित्सा देने की मांग की।

